उत्तर भारत में ठंड का कहर: पारा गिरा, कोहरा घना

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज ठंड का कहर जारी रहा। आदमपुर दोनों राज्यों का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तामपान क्रमश: आठ डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया कि नारनौल, रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस 7.7 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.3 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बठिंडा, हलवाड़ा और पठानकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4. के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। यूपी की राजधानी लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून, मसूरी में भयंकर ठंड का आलम है।