छिल्लर ने छीना मिस वल्र्ड का ताज

 

सान्या(चीन। भारत की मानुषी छिल्लर आज मिस वल्र्ड चुनी गईं। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर यह ताज सजा है।चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में मानुषी ने खिताब अपने नाम किया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वल्र्ड बनीं थीं। हरियाणा में पैदा हुईं 20 साल की मानुषी ने इससे पहले मिस इंडिया-वल्र्ड का खिताब जीता था।मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में कुल 121 सुदंरियों ने भाग लिया।पिछले साल अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में प्यूर्तो रिको की स्टेफनी डेल वेल विजेता बनी थीं।