प्रेसीडेंट कोविंद कल जायेंगे झारखंड

 

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल 15 नवम्बर को झारखंड जाएंगे। राष्ट्रपति के रूप में झारखंड की उनकी यह पहली यात्रा होगी।राष्ट्रपति सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति अपनी यात्रा की शुरुआत रांची में बिरसा चौक पर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ करेंगे। बाद में वह झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और रांची में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन या आधारशिला रखेंगे।रांची से रवाना होने से पूर्व योगदा सत्संग सोसाइटी द्वारा आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति को भगवतगीता की व्याख्या के हिंदी अनुवाद की पहली प्रति प्रदान की जाएगी।