मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग: 4 की मौत

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के परेल इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए ्यश्वरू अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष हैं, वहीं घायलों में 10 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। फायर डिपार्टमेंट के ऑफिसर ने बताया कि 12वें फ्लोर पर लिफ्ट एरिया के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी। बिजली के तारों में चिंगारी के बाद धुआं उठा और पूरे फ्लोर पर धुआं फैल गया। इस कारण इस फ्लोर पर काफी लोग फंसे रहे। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल बिल्डिंग में बिजली और पानी की सप्लाई रोक दी गई है।