यूपी कांग्रेस ने केरल के लिए दिये 11 लाख

लखनऊ। केरल की भीषण बाढ़ के पीडि़तों की मदद के लिए उप्र कांग्रेस ने 11लाख रूपये इक_ा करके ‘राजीव गांधी नेशनल रिलीफ एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट’ में केरल फ्लड रिलीफ फण्ड के लिए सहयोग किया है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ से तबाही और लोगों की समस्याओं के चलते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न राजीव गांधी की जयन्ती सादगी के साथ मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीडि़तों के लिए और मदद जुटाने की अपील की है।