यूपी में बड़े पैमाने पर हुए नौकरशाहों के तबादले

लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश में शासन स्तर पर 3 आईएएस स्तर के अधिकारियों एवं 42 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद शासन स्तर पर हुए बड़े पैमाने पर तबादले को जिलों से मिल रही भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत का असर बताया जा रहा है। तबादला किए गए अधिकारियों की सूची में जो प्रमुख नाम है वह निम्नलिखित हैं। जिनमें सूडा के अपर निदेशक विजय कुमार सिंह को लखनऊ से स्थानांतरित करते हुए शाहजहांपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। इसी तरह कपिल सिंह को मैनपुरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी रेनू तिवारी शामली से स्थानांतरित करते हुए सहारनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। वही प्रतीक्षारत देवकृष्ण तिवारी को बंदायू का मुख्य विकास अधिकारी तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मदनांतक प्रताप सिंह को नोएडा गौतम बुद्ध नगर का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। गृह विभाग में राकेश वर्मा को विशेष सचिव गृह नियुक्त किया गया है। राजधानी लखनऊ नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है। विशेष सचिव खाद्य रसद रहे शीतला प्रसाद द्वितीय को विशेष सचिव कार्मिक विभाग के पद पर तैनात किया गया है संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद चंद्रशेखर के पूर्व में हुए बिजनौर मुख्य विकास अधिकारी के स्थानांतरण को बदलते हुए उन्हें विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया है। नंदलाल सिंह को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलसचिव के पद पर तैनात सत्रोहन वैश्य को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद दिया गया है। अपरजिलाधिकारी नजूल इलाहाबाद चतुर्भुजी गुप्ता को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलसचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौतम बुद्ध नगर कुमार विनीत को राजस्व परिषद के अध्यक्ष का स्टाफ अफसर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे प्रवरशील बरनवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी बांदा में तैनात रहे गंगाराम गुप्ता को सचिव विकास प्राधिकरण इलाहाबाद के पद पर भेजा गया है। रितु सुहास एलवाई अपर नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद का पूर्व में आगरा किया गया स्थानांतरण रोक दिया गया है अब वह इलाहाबाद में ही रहेंगी। मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी विजय कुमार गुप्ता को विशेष सचिव सतर्कता विभाग के साथ हीं विशेष सचिव गृह का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अपार आयुक्त झांसी मंडल उर्मिला देवी को सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी शाहजहांपुर सर्वेश कुमार को अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे अमित कुमार द्वितीय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ के पद पर तैनाती मिली है। अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ के पद पर तैनात रहे नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर के पद पर भेजा गया है। गाजीपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव को स्थानांतरित करते हुए विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर राजेश कुमार चतुर्थ को विशेष कार्याधिकारी नोएडा गौतम बुद्ध नगर के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात के पद पर तैनात विद्याशंकर सिंह द्वितीय को नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर में नई तैनाती दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट बांदा रमेशचंद्र द्वितीय को अपर जिलाधिकारी बस्ती के पद पर तैनात किया गया है। उप जिलाधिकारी मुरादाबाद तैनात रहे रामप्रकाश द्वितीय को नगर मजिस्ट्रेट झांसी के पद पर भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर तैनात सचिन कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर के पद पर नई तैनाती दी गई है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक गौतम बुद्ध नगर अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित करते हुए अपर जिलाधिकारी शाहजहांपुर के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक बांदा दिवाकर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर विवेक कुमार श्रीवास्तव को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए अपर जिलाधिकारी बांदा के पद पर भेजा गया है। वह दूसरी ओर उप संचालक चकबंदी सुल्तानपुर लवकुश त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी संभल के पद पर तैनात किया गया है। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार अवस्थी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर एवं अतिरिक्त प्रभार के रूप में उप संचालक चकबंदी गाजीपुर का पदभार दिया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी न्यायिक अलीगढ़ के पद पर तैनात रामेश्वर नाथ त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी सीतापुर सुश्री शेरी को स्थानांतरित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक कुशीनगर साहब लाल को अपने वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात भेजा गया है। उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद रहे अजीत कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी जालौन के पद पर रहे प्रदीप कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट बांदा बनाया गया है। उप जिलाधिकारी आगरा के पद पर तैनात रहे नलिनी कान्त सिंह को नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। शासन ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक कासगंज में तैनात रहे मनीष कुमार नाहर को अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति लखनऊ के पद पर तैनात कर दिया है। अपर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार रहे शत्रुघ्न सिंह को निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ में तैनात किया गया है। नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर में तैनात रहे ज्ञानेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।इसी तरह अपर आयुक्त मेरठ मंडल रहे जय शंकर दुबे को शासन ने स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात कर दिया है।