वॉट्सऐप पर आ रहा है ग्रुप कॉलिंग फीचर

 

बिजनेस डेस्क। वॉट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग का फीचर भी आने वाला है। मशहूर मेसेजिंग ऐप के लेटेस्ट द्बह्रस् बीटा वर्जन में यह फीचर देखा गया है। ग्रुप वॉइस कॉलिंग का आना जहां तय माना जा रहा है, वहीं ग्रुप विडियो कॉलिंग का ज़िक्र सिर्फ एक ही जगह हुआ है। जो भी हो, ग्रुप वॉइस कॉलिंग भी वॉट्सऐप पर आने वाला एक बहुत काम का फीचर होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फीचर वॉट्सऐप पर नए साल में आएंगे।वॉट्सऐप के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक, वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.17.70 पर ये फीचर सबसे पहले देखे गए हैं। इस वेबसाइट ने रविवार को ट्वीट किया 2.17.70 अपडेट में ग्रुप कॉल्स की तरफ इशारा मिला है। पहले यह एक अंदरूनी खबर थी, लेकिन अब इसकी पुष्टि कर दी गई है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ग्रुप वॉइस कॉल्स के कई दबे-छिपे रेफरेंस मिल रहे हैं लेकिन ग्रुप विडियो कॉलिंग के बारे में सिर्फ एक रेफरेंस मिला है। इसलिए इस फीचर को आधा कन्फर्म ही माना जा सकता है।
पहले भी खबर आई थी कि वॉट्सऐप ग्रुप वॉइस कॉलिंग पर काम कर रहा है और यह फीचर अगले साल तक रिलीज कर सकता है। ऐसा फीचर फेसबुक मेसेंजर पर पहले से मौजूद है।