सूरज ने उगली आग: देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अपने पूरे जोरों पर है। देश की राजधानी दिल्ली के साथ अन्य हिस्सों में भी तापमान का कहर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह से ही धूप खिली रही। नई दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं। मध्य प्रदेश में तेज धूप से गर्मी बढ़ी है, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे गर्म खजुराहो रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं भोपाल का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से निकली चटख धूप परेशान करने वाली रही। साथ ही तापमान बढऩे से डॉक्टरों ने कई बीमारियों के बढऩे की आशंका जताई है।राजधानी दिल्ली में गुरुवार को तेज हवाएं चलने से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, सुबह 8.30 बजे नमी 41 प्रतिशत दर्ज हुई थी।
गर्मी से जानवरों का हाल भी बेहाल है। देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं आनेवाले 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।