अखिलेश का हमला: वोट से हटेगी बीजेपी सरकार

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनी है उसने अपने 9 महीने के कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया है। उसने प्रदेश में विकास की गति रोकने के साथ किसानों और व्यापारियों का उत्पीडऩ किया है। इस सरकार की कोई दिशा भी तय नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार वोट से बनी है उसी से हटेगी। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हित चिंतक है। उसकी ताकत और वोट मिलने पर भाजपा सश्रा से बेदखल होगी और समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की खुशहाली लाने का काम करेगी।
अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में, जिसकी अध्यक्षता सांसद श्री नरेश अग्रवाल ने की, बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने भी सम्बोधित किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम आप जो बदलाव चाहते हैं वह सन् 2019 में दिखाई पड़ जाएगा। गुजरात में अभी चुनाव में जनता ने भाजपा पर टैक्स लगाया है। उत्तर प्रदेश में भी व्यापारी क्षुब्ध है। वह भाजपा को सबक सिखाएगा। व्यापारी अब भाजपा की ओर नहीं समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा।
यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। नोटबंदी से कालाधन वापस आने और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा खोखला निकला। जीएसटी ने व्यापार जगत को संकट में डाल दिया है। व्यापारी परेशान हैं इंस्पेक्टरराज फिर कायम हो गया है। व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मथुरा, सीतापुर, वाराणसी, और गाजियाबाद में व्यापारियों की लूट और हत्या की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की जोड़ी को बिगडऩे नहीं देगी। एक के साथ दूसरा भी खुशहाल होता है। खुशहाल व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा ने इसे तोडऩे का काम किया हैं। समाजवादी पार्टी ने इसीलिए नगरीय निकाय चुनावों में कई व्यापारियों को टिकट दिया। व्यापारियों पर भाजपा के साथ होने का ठप्पा अब हटना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में कई बड़े काम हुए थे। यूपी 100 डायल से पुलिस कहीं भी घटना स्थल पर 15-20 मिनट में पहुंचती। इससे व्यापारियों को सुरक्षा मिलती। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जहां आवागमन में सुविधा हुई हैं, समय की बचत हुई है वहीं इससे किसान और व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर-बलिया से भी जोडऩे का इरादा था किन्तु भाजपा ने तो अच्छे कामों पर रोक लगाने में ही अपनी ताकत लगाई है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव जी ने कहा कि भाजपा राज में जितने जनविरोधी कानून बने हैं उनसे सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। असलमें भाजपा की नीयत यहां के व्यापारी को पनपने नहीं देने की हैं। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि किसान तो खेती से गुजारा कर लेगा परन्तु व्यापारी का व्यापार नहीं रहा तो कई पीढिय़ों तक वह नहीं पनप पाएगा। इसलिए व्यापारी समाज मन बना ले कि व्यापार पर डाका डालनेवाली भाजपा सरकार को 2019 में हटाना है। उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना हैं।