अखिलेश की नसीहत: सुधर जाओं सपाईयों

cmलखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी के नेता अपनी कार्यशैली, आचरण और व्यवहार में सुधार कर लें तो 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी सूबे में फिर से बहुमत प्राप्त करेगी। वह दीपावली के अवसर पर इटावा के सैफई में उनसे मिलने आये लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बड़ी संख्या में नौकरियों के लिए सिफारिश को आये युवकों से उन्होंने कहा कि अब पुलिस की 40 हजार की भर्ती शीघ्र ही निकलने वाली है। जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। खिलाडिय़ों व हाईस्कूल-इंटर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए अभ्यर्थियों को तरजीह दी जाएगी। कहा कि लिखित परीक्षाओं वाली नौकरियों में भी परीक्षा दौरान पुस्तक ले जाने की व्यवस्था पर भी सरकार विचार कर रही है। सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में 21 नवंबर की रात सैफई महोत्सव समिति द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित हो रहे मशहूर संगीतकार के कंसर्ट में बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की उन्होंने अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री सपरिवार दीपावली पर्व मनाने सैफई पहुंचे। उन्होंने पहले लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जनता से संवाद किया। वह दो घंटे से ज्यादा जनता से मुखातिब रहे और हर किसी की शिकायत सुनी।