अखिलेश बोले: झूठा प्रचार करने वालों की खुली पोल

cm newलखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रचार करने वालों की पोल खुल गई। इस तरह से यह बात तय हो गई कि जनता काम करने वालों को ही चुनेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बगैर यह भी कहा गया कि यह बहुत ही अच्छा हुआ कि केवल प्रचार करने वाले सामने आ गए। यह तो लोकतंत्र में आया है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि डिजिटल इंडिया की बात करने वाले लैपटॉप बांटकर दिखा दिया। उनका कहना था कि समाजवादी सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है। जीडीपी समेत विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़ों को लेकर भी अखिलेश ने सवाल किए और उन्होंने कहा कि ग्रोथ में उत्तरप्रदेश सबसे आगे है। टाटा उद्योग समूह ने भी माना है कि राज्य में विकास हो रहा है। उनके द्वारा कहा गया है कि वे मिसाल पेश करेंगे। समाजवादी सरकार कार्य करती है। जिसका पीछा करने का कार्य अन्य सरकारें भी करती है। सीएम अखिलेश ने राज्य में नई एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करने की योजना के तहत 500 एंबुलेंसों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री अखिलेश ने इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनका कहना था कि एंबुलेंस सेवा का दायरा बढ़ रहा है। इन स्वास्थ्य सेवाओं को शानदार तरीके से लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि राज्य में केवल मैट्रो सेवा पर ही फोकस नहीं किया जा रहा है। गरीबों के लिए डेयरी का प्रबंध भी किया जा रहा है।