अखिलेश बोले: दूसरे राज्यों से अधिक योजनाएं यूपी में

cm akhilesh 14 dec

लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय है। दुनिया में इससे बड़े पहाड़ नही है। यहां अकूत प्राकृतिक संपदा है। पहाड़ का जीवन संघर्षपूर्ण है। उत्तराखण्ड में जब प्राकृतिक आपदा आयी तो उत्तर प्रदेश ने आगे बढ़कर मदद की। उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन के विस्तार में हर तरह के सहयोग के लिए हम तत्पर है।
अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय के डा. लोहिया सभागार में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ समाजवादी नेता विनोद बड़थ्वाल द्वारा संपादित मुलायम सिंह यादव का उत्तराखण्ड के लिए योगदान पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर परद सीएम अखिलेश यादव ने नौजवानों से कहा कि वे समाजवादी सिद्धान्त और इसके नेताओं के संघर्ष की जानकारी प्राप्त करें, समाजवादी साहित्य पढ़े अन्यथा समाजवादी विचारधारा और आन्दोलन की लड़ाई अधूरी रह जाएगी। समाजवाद से ही रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनहित में बहुत काम किये हैं, इनकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए तभी वे जनता के बीच हमारी उपलब्धि बता सकेंगे। सीएम ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमें जो रास्ता दिखाया हम उसी पर चल रहे हैं। गरीबों, किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ती आयी है और जब-जब समाजवादी सरकार बनी किसानों को फायदा हुआ। किसानों को मुफ्त सिंचाई, दुर्घटना बीमा का लाभ मिला है। गांव गरीब पर सबसे ज्यादा बजट खर्च किया गया। गन्ना किसानों और ओलावृष्टि से परेशान किसानों की हमने मदद की जबकि केन्द्र सरकार से एक पैसा नही मिला। सूखा संकट से निबटने का काम हो रहा है। सरकार ने इतनी योजनाएं चलाई हैं कि दूसरे राज्य सोच भी नही सकते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद हमने रोजगार के साधन जुटाए हैं। पुलिस में 35 हजार भर्तियां होनी है। इसमें लिखित परीक्षा की जगह अब फिटनेस टेस्ट होंगे। कन्या विद्याधन, लैपटाप, लोहिया और जनेश्वर ग्राम योजनाएं कार्यान्वित की। आगरा-एक्सप्रेस वे से बहुतों को काम मिलेगा। हम पूर्वान्चल एक्सप्रेस को बलिया तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की जरुरत है। अनियंत्रित टै्रफिक से बहुत मौते होती है। साइकिल सवार से पर्यावरण प्रदूषण नही होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।