अमेठी पहुंची प्रियंका: बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से होगा संवाद

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के बाद पहली बार उनका चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी पहुंची।
फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रियंका का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया वहां से प्रियंका सीधे गौरीगंज स्थित सांसद राहुल गांधी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंची जहां वह पार्टी पदाधिकारियों व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा यहां अलग-अलग समूहों में बैठाए गए पार्टी पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं प्रबुद्ध जनों वह विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर उनसे अब तक के चुनाव प्रचार का फीडबैक हासिल करेगी। राहुल गांधी के जनसंपर्क कार्यालय में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग पांडाल लगाए गए हैं। जिनमें विधानसभा वार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बैठाया गया है। कार्यकर्ताओं को एंट्री जनसंपर्क कार्यालय के पश्चिमी गेट से दी गई है। पार्टी के लिए पिछले कई दिनों से लगातार अमेठी में डटे पूर्व राजसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस एम एलसी दीपक सिंह, वाकई अन्य नेता भी मौजूद है। अमेठी में कार्यकर्ता संवाद के बाद प्रियंका दोपहर बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। डाउन का रोड शो का कार्यक्रम है।