अर्जुन मिश्र बने परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय के निर्देश पर एवं परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय के अनुमोदन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ परशुराम सेना के राष्ट्रीय महामंत्री (प्रवक्ता) एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने जनपद अमेठी के अर्जुन मिश्रा उर्फ अभिषेक को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ परशुराम सेना की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।