असम में एनआईसी ने जारी की सूची : 20 लाख बाहर

डेस्क। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की बहुप्रतीक्षित अंतिम सूची शनिवार सुबह ऑनलाइन जारी कर दी गई है, जिसके मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसे चेक करने के लिए आपको पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपसे एआरएन कोड आपको डालना होगा। इसके बाद आपको नीचे दी गई इमेज में कैप्चर कोड डालना होगा। इसके बाद आपको आपकी नागरिकता का स्टेटस पता चलेगा।
एनआरसी की अंतिम सूची से यह पहचान हो सकेगी कि असम में रहने वाला कोई व्यक्ति भारतीय है अथवा विदेशी। पिछले वर्ष 21 जुलाई को जारी की गयी एनआरसी सूची में 3.29 करोड़ लोगों में से 40.37 लाख लोगों का नाम नहीं शामिल था। अब अंतिम सूची में उन लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे, जो 25 मार्च 1971 से पहले असम के नागरिक हैं या उनके पूर्वज राज्य में रहते आए हैं। असम सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं ताकि लोग आसान तरीके से एनआरसी की अंतिम सूची में अपना नाम जांच सकें। इसके लिए विशेष तौर पर कई सेवा केंद्र बनाये गये हैं।