आज का राशिफल

rashifalमेष : आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक हो सकते हैं। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। विद्योपार्जन करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है।
वृषभ : आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन कर सकते हैं। परिवार और आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।
मिथुन: आज का दिन मिश्र फलदायी रहने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।
कर्क : आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। तन और मन दोनों ही दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलने की संभावना। मन में संवेदनशीलता बढ़ेगी।
सिंह : आज अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। असंयमित बातचीत न करें।
कन्या : आपका आज का दिन लाभदायी रहने के सुयोग बन रहे हैं। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है।
तुला : आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर और कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहने की संभावना है। माता से लाभ होगा।
वृश्चिक : आज आप शारीरिक थकान और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में बाधा आने की भी संभावना बन रही है। प्रतिस्पर्दि्धयों से वाद-विवाद न करें।
धनु : आज के दिन की शुरुआत सावधानी पूर्वक करें। बातचीत में संयम बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण जरुरी। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।
मकर: विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तार होगा और उसमें वृद्धि होने के योग हैं। धनलाभ के प्रबल योग हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ : कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे और आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा।
मीन : आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम रखें।