आज का राशिफल

rashifalमेष : आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।
वृषभ : नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से मन भक्तिमय होगा। लंबे प्रवास का योग है। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन: आज आप हर तरह से सावधान रहें। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है।
कर्क : आज का पूरा दिन आनंद-प्रमोद और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह : घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। सफलता कम मिलेगी।
कन्या : आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी की वजह से दर्द रह सकता है। आकस्मिक खर्च की संभावना हैं। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।
तुला : मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण परेशान रहेगें। पानी से दूर रहें।
वृश्चिक: आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। भाई-बहनों से लाभ होगा।
धनु : आज निरर्थक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। कार्यभार बढ़ेगा।
मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आपका हर काम सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा।
कुंभ : धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जमानत न लेने की सूचना गणेशजी देते हैं। खर्च अधिक मात्रा में होगा। भ्रांति और अकस्मात से बचें। क्रोध पर संयम रखें।
मीन : मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। संतान से लाभ होगा।