आज है शनि अमावस्या: करें शनि देव को प्रसन्न

 

फीचर डेस्क। शनि अमावस्या 18 नवंबर को है। इस बार ये अमावस्या विशेष संयोग लेकर आ रही है। इस दिन विशाला नक्षत्र में शोभन योग है। यह योग यदि शनिवार के दिन हो तो इससे उस दिन का, तिथि और नक्षत्र का प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ जाता है। इसके पहले शनि अमावस्या पर शोभन योग वर्ष 1987 में बना था। इस दिन पूजा-पाठ करने से आपको शनि की विशेष कृपा मिलेगी। इस दिन आप कुछ खास उपाय कर शनिदेव को खुश कर सकते है। 1.शनि अमावस्या के दिन शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।
2. शनि अमावस्या के दिन एक काले कपड़े में काले उड़द, अनाज, कोयला, कील लपेटकर नदी में बहा दें।
3. शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर पर जाकर शनि स्त्रोत का पाठ करें।
4. शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक लगाएं।
5. शनिवार को रोगियों का भोजन करवाएं व तेल, जूते-चप्पल, कंबल दान करें।