उड़ीसा में टकराया चक्रवात: हवा की स्पीड 175 किमी प्रति घंटा

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुडऩे के कारण ओडिशा में 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आपदा पूर्व अभियान है। चक्रवात ने ओडिशा के पुरी में दस्तक दे दी है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के मुताबिक, तटीय इलाकों से निकालकर लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल-कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा के 14 जिले-पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पडऩे की संभावना है।