उत्तराखंड में व्हाट्सएप से मिलेगी पुलिसिया मदद

लखनऊ। उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस अब जरूरत पडऩे पर महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी सहायता पहुंचाएगी । सहायता का शुभारंभ डीजी अशोक कुमार ने कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एक और पुख्ता कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल ने महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। जिसमें युवतियों महिलाएं और छात्राएं 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। व्हाट्सएप मिलते ही महिला सुरक्षा सेल में तैनात अधिकारी संबंधित क्षेत्र के थाना को जानकारी भेज कर सहायता पहुंचाने का संदेश पहुंचा देंगी। बताया यह सुरक्षा की दृष्टि से यह एक बेहतर सुविधा लोगों को दी जा रही है।