उद्योगपतियों से मिले योगी: यूपी में निवेश की आस

 

मुंबई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी इंवेस्टर्स समिट 2018 के लिए आय़ोजित कार्यक्रम में बैंकर्स और उद्योगपतियों से मुलाकात की। साल 2018 के फरवरी में लखनऊ में होने वाले बिजनेस समिट के लिए लोगो भी यहीं से लॉन्च किया। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए वातावरण का सृजन किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप नीति, एग्रो और खाद्य प्रसंस्करण के सम्बन्ध में नीतियां लागू की गई हैं।रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, टाटा ट्रस्ट्स् के रतन टाटा, टाटा ग्रुप एन चंद्रशेखरन, महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा ग्रुप के पवन गोयनका, एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, हिन्दुजा ग्रुप के अशोक हिन्दुजा, एचडीएफसी के दीपक पारेख, बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेखर बजाज, अरङ्क्षवद ग्रुप के अरविन्द लालभाई, टारेण्ट ग्रुप के सुधीर मेहता, अजंता फार्मा के मधुसूदन अग्रवाल, गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चोकसी आदि शामिल हैं। इस रोड शो में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना , मुख्य सचिव राजीव कुमार, औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।