उप्र के विधान परिषद चुनाव में सपा का दबदबा 36 में से 31 पर जीत,

brijesh singh-1लखनऊ। उप्र की विधान परिषद की स्थानीय निकायों की 36 सीटों में से 31 पर सत्तारूढ़ अभी तक समाजवादी पार्टी का कब्जा हो गया है। जेल में बंद माफिया बृजेश सिंह भी वाराणसी-भदोही सीट से जीत गए। बृजेश ने सपा के उम्मीदवार को लगभग दो हजार मतों से हराया। रविवार को आये 28 के परिणामों में 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा को एक भी सीट नही मिली। जबकि कांग्रेस को रायबरेली की सीट से संतोष करना पड़ा। रायबरेली से सपा चुनाव नही लड़ रही थी। बसपा ने भी दो सीटों पर कब्जा किया है। 36 में से आठ पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। बसपा अध्यक्ष मायावती ने स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के लिये हुये चुनाव में सपा की जीत को खोखली जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का जश्न सस्ती मानसिकता का परिचायक है। आमजनता की निगाह में इस प्रकार की घोर धांधली वाली सपा की जीत खोखली है और निश्चित है कि प्रदेश की जनता सपा की इन जीतों से आकर्षित होने वाली नहीं है। इसके अलावा विधान परिषद व इससे पहले जि़ला पंचायत अध्यक्ष के ’अप्रत्यक्ष चुनाव’ को सपा ने वास्तव में सत्ता का खेल बना कर रख दिया है।

——