उप्र को पर्यटन से बड़े पैमाने पर रोजगार की उम्मीद

nri-up

लखनऊ। उप्र सरकार को पर्यटन से रोजगार बढने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आगरा में कहा है कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के सारे प्रयास कर रही हैए क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास के लिए जितना काम किया हैए उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। आगरा समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएँ मौजूद हैं। राज्य में अनेक पर्यटन स्थलए ऐतिहासिक धरोहरेंए अभयारण्य इत्यादि हैंए जहाँ पर्यटक हमेशा जाना पसंद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने आगरा स्थित स्थानीय ताज खेमा में आयोजित मुगल म्यूजियमए ताज ओरिएण्टेशन सेण्टरए आगरा स्ट्रीट कैफे तथा आगरा हेरिटेज सेण्टर के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इन चारों योजनाओं की कुल लागत लगभग 438 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि आगरा में आयोजित पहला उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस कामयाब रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासियों ने अपनी आमद दर्ज कराई है। इतनी बड़ी संख्या में प्रवासियों का इसमें भाग लेना दर्शाता है कि उप्र के प्रति उनके मन में अगाध प्रेम है और वे इस प्रदेश से स्वतरू जुडक़र इसके विकास में भागीदार बनना चाहते हैं।
आगरा से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई रवाना हो गये।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हम अपने घोषण पत्र का सारा काम कर चुके हैं। अब तो विकास के ऐसे काम समाप्त होने की ओर हैंए जिनकी हमने घोषणा भी नहीं की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेटी के साथ आज ताज महल की दीदार किया। उनके साथ दो दर्जन के अधिक अप्रवासी भारतीय भी थे।