उम्र दराज महिला कैदी होंगी रिहा: बोलीं राज्यपाल

लखनऊ। नारी बन्दी निकेतन में बन्द उम्र दराज महिला कैदियों को जल्द जेल से रिहा किया जाएगा। ताकि यह महिलायें अपनी बची जिंदगी परिवार के साथ बिताएं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिला कैदियों के रिहाई का प्रस्ताव डीजी जेल आंनद कुमार, एआईजी डॉ. शरद और डीएम अभिषेक प्रकाश से मांगा है। यह बात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जेल में बन्द 80 साल की बुजुर्ग और बीमार आशक्त महिलाओं को रिहाई की सौगात दी। राज्यपाल ने महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना। राज्यपाल ने जेलों में बन्दी पुनर्वास और आत्म निर्भर बनाने की दिशा में उधोग और अन्य रोजपरक संसाधन मुहैया कराने पर डीजी आनन्द कुमार की सराहना की।