एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का: 21 को दिल्ली में जश्न

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार सोमवार को इटली के टस्कन शहर में शादी कर ली। पिछले कई दिनों से विराट और अनुष्का की शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की फोटो ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है कि अब दोनों सात जनमों के लिए एक हो चुक हैं। विराट-अनुष्का का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। कयास लगाया जा रहा था कि दोनों 12 दिसम्बर को इटली में शादी करेंगे। लेकिन इस बीच सोमवार को ही शादी की खबरें आनी लगीं। बता दें कि इससे पहले अनुष्का के कुछ पड़ोसियों ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि अनुष्का के पिता ने उन्हें शादी के लिए इनवाइट किया था।