एनएसयूआई ने नेहरू को बताया राजाभोज और मोदी को गंगू

poster nsuiइलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंति पर इलाहाबाद में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा लगाए गए एक पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर लगाए जाने के बाद भाजपा कार्यक्रर्ताओं में खासा रोष है। जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन चौराहे पर एनएसयूआई ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें नेहरू और मोदी को दर्शाया गया है। इसमें जहां नेहरू को राजा भोज बताया गया है वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तुलना गंगू से की गई है। पोस्टर में लिखा है कि नेहरू की तुलना मोदी से करने वाले जरा सोचें कहां राजा भोज और कहां गंगू। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जितेश मिश्रा और कार्यकर्ता राजीव यादव ने लगाया है। जितेश के अनुसार पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नेहरू-गांधी परिवार का देश की आजादी की लड़ाई में योगदान पूरी दुनिया जानती है। इस परिवार ने कई बलिदान दिए हैं ऐसे में देश के प्रधानमंत्री की टिप्पणी उचित नहीं है। इसी के जवाब में यह पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर देखते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और पोस्टर फाडऩे के बाद सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे।