एसिड अटैक पीडि़ताओं के चेहरे पर सीएम ने ला दी मुस्कान

 

cm20sep

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार एसिड अटैक पीडि़ताओं को कैफे श्रंृखला खोलने के लिए लखनऊ और नोएडा में जगह उपलब्ध कराएंगी। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के शीरोज के हीरो नामक कैफे पहुंचे, जिसका संचालन चार एसिड अटैक पीडि़ताएं करती हैंं। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर रितु, रूपा, नीतू और गीता दंग रह गईं। यह सभी एसिट अटैक पीडि़त है। मुख्यमंत्री ने कैफे में कोल्ड कॉफी भी पी। उनसे पूछा कि आपको सरकार से क्या मदद चाहिए। लड़कियों ने कैफे के लिए बेहद कम स्थान व किराये की जगह होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से जगह की मांग की। ताकि एक बढिय़ा कैफे बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने लड़कियों की मांग स्वीकार करते हुए ताजनगरी में स्टेट ऑफ द आर्ट प्रोडक्ट के रूप में बनने जा रहे ताज ओरिएंटेशन सेंटर शिल्पग्राम में कैफे के लिए स्थान आगरा के डीएम पंकज कुमार को कैफे के लिए जगह ढूंढने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगरा के अलावा लखनऊ और नोएडा में भी कैफे खोलने को वह जगह उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी ईमेल आइडी पर निरूसंकोच मेल कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।