करवट लेगा मौसम: विभाग ने दी चेतावनी

श्यामल मुखर्जी/दिनेश शर्मा,गाजियाबाद। यूपी का मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। विभाग ने अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले चार दिनों में पारा और लुढक़ सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। माचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पारा और गिरेगा।मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढऩे की अंदेशा है।गुरूवार को मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ का पारा लुढक़ कर रात आठ बजे नौ डिग्री तक जा सकता है।इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है।बारिश के कारण से ठंड में और बढोत्तरी का अनुमान है।रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई थी।इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई थी।तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से ठंड बढ़ी है।हालांकि बारिश होने की वजह से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। अचानक बदले मौसम की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।साथ ही अगर आगे भी ऐसा ही मौसम रहा तो धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई में देरी हो सकती है। साथ ही सरसों, फूल गोभी, टमाटर जैसी फसलों को भी नुकसान पहुँचेगा।