करेंगे यह काम तो देवी होंगी नाराज

durga mahisaफीचर डेस्क। चैत्र नवरात्र 5 अप्रैल को समाप्त होंगे। नौ दिनों के इस नवरात्र में देवी दुर्गा की हम नौ रूपों में पूजा करते है। यूं तो साल भर में चार नवरात्र पड़ते हैं लेकिन चैत्र और आश्विन नवरात्र लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में देवी के प्रकोप से बचने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप नवरात्र में देवी की पूजा करते हैं या व्रत रखते हैं तो आपको ऐसे में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
छोटी कन्याओं को नवरात्रों में पूजने का विधान है। ऐसे में किसी कन्या का यदि आपने गलती से भी अपमान किया तो देवी आपसे रूष्ट हो सकती हैं और आपको उनकें प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रों के अंत में कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही व्यक्ति को भोजन करने की अनुमती होती है। याद रहे ऐसे में कन्याओं को जूठा या बासी भोजन खिलाना आपको पाप का भागी बना सकता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रों के नौ दिन लोगों को न तो नाखून न ही बाल काटवाना चाहिए और न ही शेविंग करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी क्रोधित हो सकती हैं और आपको पूजा व व्रत का फल नहीं मिलता। जिस घर में कोई भी सदस्य माता का पूजन करता है या व्रत रखता है ऐसे घर में नौ दिन तक मांस मछली नहीं बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा खाने में लहसुन व प्याज का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।