कलह को कंट्रोल करने में जुटे समाजवादी

mulayam-akhilesh-लखनऊ। समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता अब डैमेज कंट्रोल में लग गए है। लंबे समय से पार्टी में चल रही कलह को समाप्त करने को यह नेता आज लखनऊ में बेहद सक्रिय हैं।सूबे की राजधानी में आज पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर लंबी पंचायत के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर पंचायत में जुटे हैं।पार्टी के राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह, नरेश अग्रवाल के साथ पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर मिलने पहुंचे हैं।सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी इस बैठक के संयोजक हैं। इनके साथ विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी हैं।
इनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी सीएम अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीब माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के साथ अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी भी बैठक में नहीं पहुंचे।इनके साथ ही नरेश उत्तम, एसआरएस यादव भी कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे।
पार्टी के बर्खास्त विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन ने आज फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर हमला बोला है। साजन ने फेसबुक पोस्ट करके पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है।