कल्याण के जन्मदिन पर रहा जमघट

kalyan-singh

लखनऊ। राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर भीड़ जुटी और प्रदेश की अगली सरकार का नेतृत्व उन्हें सौंपने की चर्चाएं गर्म रहीं हालांकि स्वयं कल्याण सिंह ने इस तरह के सवालों को काल्पनिक बताया. कल्याण सिंह का जन्मदिन जोर शोर से मनाये जाने की खबरें पिछले दो-तीन दिन से चल रही थीं और आज भाजपा नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उन्हें बधाई देने पहुंची. कई उत्साहित नेता कल्याण सिंह को अगले चुनावों की बागडोर सौंपने की वकालत कर रहे थे। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह को बधाई दी।