कांग्रेस के मुखपत्र में सोनिया पर हमला

sonia in patnaनई दिल्ली। कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की मुंबई विंग के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू पर तीखी टिप्पणियां की गई हैं। इस पत्रिका में लिखे गए लेखों में सोनिया गांधी पर सवाल उठाए गए हैं और व्यक्तिगत टिप्पणी भी की गई है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कुछ फैसलों को भी कठघरे में रखा गया है। इसमें लिखा गया है कि सोनिया के पिता फासिस्ट सिपाही थे और यह भी कहा गया है कि सोनिया ने 1998 में सरकार बनाने की असफल कोशिश भी की थी। कांग्रेस दर्शन के दिसंबर के हिंदी एडिशन में लिखा गया है।