किशोरी को बंधक बना कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

rape and harreshment

सहसबान (बदायूं)। मंदिर पर हो रहे कीर्तन सुनकर घर लौट रही किशोरी को बंधक बना कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
यह घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव के मंदिर पर मंगलवार की रात भजन कीर्तन चल रहे थे। जिसका गांव के तमाम लोग आनंद ले रहे थे। कीर्तन सुनने आई गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी रात के लगभग दस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में पेशाब करने को जैसे ही वह रुकी कि उसी समय मौके पर पहुंचे गांव के ही मुलायम सिंह पुत्र उदयप्रकाश ने पकड़ लिया। फिर उसको मुंह बंद करके जबरन झांडिय़ों में खींच कर ले गया। वहीं किशोरी के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। रात के लगभग 12 बजे आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। दुष्कर्म की वारदात सुनकर परिवार वाले दंग रह गए। अगले दिन सुबह को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने पीडि़त किशोरी का मेडीकल परीक्षण कराया है। फिलहाल आरोपी को जेल नहीं भेजा गया है। आरोपी को शुक्रवार की सुबह जेल भेजा जायेगा। इस घटना के सम्बंध में एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जायेगी।