केजरीवाल सरकार दिल्ली में चलायेगी 6 हजार अतिरिक्त बस

kejriwalनई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने दावा किया कि ऑड-इवन फॉर्मूले को लागू करते हुए 1 से 15 जनवरी के बीच राजधानी की सड़कों पर 6 हजार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली में 1 जनवरी से ही ऑड-इवन फॉर्मूला लागू होगा, जो सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक रविवार को छोड़कर बाकी दिन लागू होगा। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 2,000 सीएनजी स्कूल बसों में करीब 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। यात्रियों की सहायता के लिए पूछो एप लॉन्च किया जाएगा, जिसे लोग 25 दिसंबर को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।