कोरोना मीटर: मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के करीब

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड उछाल आ रहा है। पिछले 24 घंटे में तकरीबन सात हजार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह संख्या तकरीबन एक लाख 40 हजार के निकट पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस के कुल मामले 138845 हो गए हैं। रविवार को यह संख्या 131868 थी। इस तरह एक दिन में 6977 मरीज मिले हैं। वहीं, मरने वालों की कुल संख्या 4021 हो गई है। अब तक 57721 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50231 है, जिसमें से 14600 लोग ठीक हुए हैं। 1635 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13418 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। अब तक 261 की मौत हुई है।