कोरोना मीटर: मरीजों की संख्या 13 लाख के पास

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में इस महामारी से 740 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढक़र 30,601 हो गई है।देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्य प्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स की जान गई।आईसीएमआर के अनुसार 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,52,801 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।अभी तक इस महामारी से मरने वाले कुल 30,601 लोगों में से सबसे अधिक 12,854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,745, तमिलनाडु में 3,232, गुजरात में 2,252, कर्नाटक में 1,616, उत्तर प्रदेश में 1,289, पश्चिम बंगाल में 1,255, आंध्र प्रदेश में 884 और मध्य प्रदेश में 780 लोगों की मौत हुई।राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 594, तेलंगाना में 447, हरियाणा में 378, जम्मू कश्मीर में 282, पंजाब में 277, बिहार में 217, ओडिशा में 114, असम में 70, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 60 और केरल में 50 मरीजों की जान गई।पुडुचेरी में 34, छत्तीसगढ़ में 30, गोवा में 29, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में 10, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लद्दाख में दो-दो लोगों की मौत हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।