सीटों का संग्राम: मांझी 20, लोजपा 40 पर लड़ेगी चुनाव

bihar seat
नई दिल्ली। आखिरकार काफी मान मनौवल और कलह के बाद एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव में 243 सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मांझी की पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि रालोसपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा मांझी के कुछ प्रत्याशी भाजपा की ओर से भी चुनाव लड़ेंगे। राजग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य करेंगे। मुख्यमंत्री का फैसला विधायल दल करेंगे।
अमित शाह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में जीतेन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, रामविलास पासवान भी मौजूद थे। शाह ने बताया कि महागठबंधन के बिखराव हो चुका है। गठबंधन के मुखिया ही उनके साथ नहीं हैं। वहीं राजग के सभी घटक दल एक साथ हैं। बिहार में नीतीश ने घोटाले की आरोपी कांग्रेस और जंगलराज देने वाले लालू के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान हैं। वहीं दूसरी ओर विकास की धारा लेकर राजग के सभी लोग एकजुट हैं। बिहार की जनता ने अबतक कांग्रेस, राजद और जदयू तीनों को मौका दिया है। अब बिहार की जनता विकास के लिए मतदान करते हुए एनडीए को मौका दे। मोदी जी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को बिहार की जनता समर्थन दे। हम बहुत जल्द चारों पार्टियों को साथ लेकर घोषणापत्र जारी करेंगे।