गर्मी और लू से बचने के लिए 20 आसान घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने का सबसे बडा कारण है शरीर में पानी की कमी, इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। गर्मियों में चलने वाली लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने हाथ और मुंह को कपडे से जरूर कवर करें। चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं।
आइए जानते हैं गर्मी में लू से बचने के आसान घरेलू उपाय—
1. धूप में निकलते वक्त छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर ढक कर धूप में निकलने से भी लू से बचा जा सकता है।
2. घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें। जैसे आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत ज्यादा फायदेमंद है।
3. तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
4. गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
5. पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू लगने का खतरा कम रहता है।
6. धूप में बाहर जाते वक्त खाली पेट नहीं जाना चाहिए।
7. सब्जियों के सूप का सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है।
8. गर्मी के दिनों में हल्का भोजन करना चाहिए। भोजन में दही को शामिल करना चाहिए।
9. नहाने से पहले जौ के आटे को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर बॉडी पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से नहाने से लू का असर कम होता है।
10. लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरों के तलवों पर मालिश करनी चाहिए।
11 लू लगने और ज्यादा गर्मी में शरीर पर घमौरियां हो जाती हैं। बेसन को पानी में घोलकर घमौरियों पर लगाने से फायदा होता है।
12. लू लगने पर जौ के आटे और प्याज को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसे शरीर पर लगाएं जरूर राहत मिलेगी।
13. धूप में निकलने से पहले नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती। यही नहीं धूप में बाहर निकलते वक्त अगर आप छिला हुआ प्याज लेकर साथ चलेंगे तो भी आपको लू नहीं लगेगी।
14. धूप से आने के बाद थोड़ा सा प्याज का रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है।
15. गर्मी के मौसम में खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू लगने का डर कम होता है।
16. टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नही लगती।
17. सबसे पहले धनिए को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दें। फिर थोड़ी देर बाद धनिए को पानी में से निकाल कर अच्छी तरह उसे मसल लें। अब पानी को छान कर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।
18. इमली के बीज लू से बचाने में काफी मददगार साबित होते हैं। थोड़े से इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपडे से छान लें। फिर इस पानी में चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।
19. हर रोज गर्मियों के दिनों मे नींबू पानी का जरूर सेवन कीजिए। इसे पीने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।
20. इन सब के अलावा गर्मी के मौसम में तरबूज, ककड़ी तथा खीरा का जरूर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस पीना भी लाभकारी है।