गोमती का किनारा बदल रहा है अपना स्वरुप

gomti riverलखनऊ। गोमती नदी के किनारों को खूबसूरत बनाने की सरकार की योजना अब रंग लाती दिखाई देने लगी है। गोमती नगर गांधी सेतू के पास गोमती के किनारे नया स्वरूप लेने लगे हैं। जो देखने में आकर्षक प्रतीत हो रहा है।
गौरतलब है कि गोमती के किनारों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए और 444 करोड़ रूपये का बजट बड़ा दिया। सिंचाई विभाग ने पूर्व के प्रस्तावित बजट 656 करोड़ रूपये को बड़़ाकर 1100 करोड़ रूपये का दिया था।
वहीं लॉ.मार्टीनियर के आस.पास के गोमती के किनारे से लेकर पक्का पूल तक गोमती का स्वरूप बदलता नजर आने लगा हैए इतना ही नहीं इस भारी भरम प्रोजक्ट पर सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव खुद भी विशेष रूप से नजर बनाये हुए है और समय.समय पर खुद भी कार्य स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं।
जिसके चलते गोमती किनारों के सौंदर्यीकरण का काम ने रफ्तार पकड़ रखी है। गोमती में जारी रिवर फ्रंट डवलपमेंट के तहत हर उम्र के नागरिकों के लिए आकर्षण के स्थल विकसित किए जा रहे हैं। इसमें खेलों से लेकर योग और नदी से लेकर जंगल तक से जुड़े आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं। पूर्व में सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने इस वर्ष के अन्त तक गोमती रिवर फ्रन्ट का कार्य के पूरा होने का दावा किया था।