चाटूकारिता की राजनीति: बीजेपी के केशव का चालीसा तैयार

keshav-prasad-mauryaलखनऊ। यूपी ने नेताओं को पोस्टर तथा होर्डिंग्स के माध्यम से महिमा मंडित करने के साथ ही चाटुकार उनका चालीसा भी तैयार कर लेते हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चालीसा तो तैयार था, अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का भी चालीसा तैयार हो गया है। इलाहाबाद में केशव प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने केशव चालीसा तैयार कर लिया है। इसे आपस में शेयर किया जा रहा है, व्हाटसएप पर वायरल केशव चालीसा कुछ इस तरह है…
जय केशव ग्यान गुन सागर
जय केशव तिहुँ लोक उजागर।।
यू पी दूत अतुलित बलधामा
मौर्या पुत्र केशव नामा।।
तुम उपकार यू पी पर कीन्हा
कच्छ संवारि स्वर्ग सम कीन्हा।।
माया, मुलायम थर थर काँपैं
काँग्रेस को चिंता व्यापै।।
नासहि सपा मिटैं बसपाई
खिलै कमल फूलैं भजपाई।।
साधु संत के तुम रखबारे
असुर निकंदन यू पी दुलारे।
संत रसायन तुम्हरे पासाï
सदा रहहु भारत के दासा।।
यू पी विश्वगुरु बन जावै
जब केशव लखनऊ मैं आवै।।
बसपा सपा दोउ निकट न आवै
जब केशव को नाम सुनावै।।
नासहिं दुष्ट और अपराधा
भ्रष्टाचार मिटावहिं बाधा।।
करहि विकास स्वर्ग सम सुंदर
बनहि राम को सुंदर मंदिर।।
असुर निवारि सुरन्ह कौ थापैं
राहुल सोनिया कबहुँ न व्यापै।।
केशव मंत्र एक सम जाना
करहि विकास राष्ट्र सनमाना।।
भारत राष्ट्र पराक्रमशाली
होहि सिद्ध यह शंशय नाही।।
।। जय केशव।।