चिराग बोले: तुझसे नाराज नहीं , हैरान हूं मैं बीजेपी

chirag paswan
नई दिल्ली। बिहार चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए पार्टी की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को सफाई दी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चिराग ने आज कहा कि एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर हमें कोई नाराजगी है। एलजेपी के बीजेपी से अलग होने का सवाल ही नहीं है। हम एनडीए से अलग नहीं होंगे। एनडीए की जीत हमारे लिए अहम है। चिराग ने कहा कि जीतनराम मांझी के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्हें लेकर कोई नाराजगी नहीं है। मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा परिवार के सदस्य हैं। जो भी मतभेद होगा, उसे सुलझा लिया जाएगा।
वहीं, चिराग ने कहा कि एलजेपी के लिए सीटें मायने नहीं रखती, लेकिन हैरानी इसलिए है, क्योंकि सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला बताया गया था वह सीट बंटवारे के ऐलान में नहीं दिखा। गठबंधन में तय फॉर्मूले के तहत हमें सीटें नहीं दी गई, जो बताया गया वो नहीं मिला। संख्या को लेकर असमंजस था। अब जितनी भी सीटें मिलीं उससे हम खुश हैं, हम इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ेगा। चिराग ने इस ख़बर का खंडन किया कि मांझी और कुशवाहा की पार्टी को ज़्यादा सीटें मिलने से उनकी पार्टी नाराज है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए हमारे लिए परिवार की तरह है। लिहाजा, संख्या की वजह से हम गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान इस सीट बंटवारे से खुश नहीं हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 40 सीटें मिलने से पासवान नाराज हैं, जबकि उन्हें ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी। सूत्रों का कहना है केंद्रीय मंत्री पासवान को लगता है कि मांझी को जरूरत से ज्यादा अहमियत दे दी गई है।