चुनाव में भोजपुरी तडक़ा: निरहुआ भाजपा से सटल

लखनऊ। यूपी के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी तडक़ा लगने जा रहा है। ‘निरहुआ’ और ‘रवि किशन’ भाजपा से चुनाव लड़ाने की तैयारी है। पूर्वी उप्र में भोजपुरी स्टार बेहद लोकप्रिय है। भोजपुरी के सुपर स्टार रविकिशन भी चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं। रवि किसन ने कहा है कि ‘मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन सीट पार्टी तय करेगी।’
फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय से मिल कर सदस्यता ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और भाजपा में शामिल हो गए। संभावना है कि निरहुआ को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ उम्मीदवार बनाया जा सकता है। आजमगढ़ में इसे लेकर हलचल जोरों पर है। लोग कह रहें है कि ‘निरहुआ भाजपा से सटल हौ।’
दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सबसे सफल भोजपुरी कलाकारों में से हैं। जिसमें 2015 में उनकी पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलताएं हासिल की हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। दिनेश लाल गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा के रहने वाले हैं। उनको सपा सरकार ने यश भारती सम्मान दिया था। दिनेश लाल यादव के बड़े भाई बिरहा गायक विजय लाल यादव भी काफी लोकप्रिय हैं। भोजपुरी अल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ बेहद लोकप्रिय रहा है।
रवि किशन को जौनपुर या गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की अटकलें रवि किशन ने मोदी सरकार की फिर से वापसी का एलान करते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि इस बार भी मोदी सरकार ही चुनाव जीतेगी। रवि किशन 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से हाथ अजमा चुके है। उन्हे महज 50 हजार वोट ही मिले थे। जबकि जौनपुर के मूल निवासी मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष रहे कृपाशंकर सिंह उनके चुनाव का संचालन किया था। गौरतलब है कि बालीवुड से हेमा मालिनी मथुरा से दूसरी बार भाजपा से उम्मीदवार है।