चेजिंग रूम में वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा गया गार्ड

hide camमुंबई। ठाणे में योगेश जादव नाम के सिक्योरिटी गार्ड को अपनी ही सहकर्मी की चेजिंग रूम में वीडियो बनाते वक्त रंगे हाथों पकड़ा गया। कोलशेट रोड स्थित दफ्तर में महिला ड्यूटी खत्म होने के बाद 8 बजे कपड़े बदलने चेंजिंग रूम गई उसी समय कंपनी का ही एक सिक्योरिटी गार्ड महिला का वीडियो बना रहा था। ये पूरी वारदात कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने इस घटना की जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कपूरबावड़ी पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को 37 वर्षीय महिला की निजता का हनन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।