चौथे चरण के लिए दिग्गजों ने भरी हुंकार

smart fonलखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। इसके अन्तर्गत 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 को वोट पड़ेगा। इन जिलों में प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, फतेहपुर शामिल हैं। चौथे चरण के चुनाव से पहले सभी पार्टियों के दिग्गज नेता एड़ी चोटी का जोर लगा कर जनसभा कर रहे हैं। इस चुनाव बहुत से दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
चौथे चरण के चुनाव मद्देनजऱ रखते हुए पार्टी के सभी नेता मैदान में फिर एक बार कूद चुके हैं। चौथ चरण के मतदान के लिए पार्टियों के सभी दिग्गज प्रदेश भर जनसभाएं करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 फरवरी को दोपहर 02:40 बजे झांसी जिले में समथर गरौठा (गरौठा विधानसभा), दोपहर 3:40 बजे नगरा झांसी (झांसी विधानसभा) की जनसभाओ को सम्बोधित करेगें। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र 21 फरवरी को सुबह 11:50 बजे श्रावस्ती जिले में अलक्षेन्द्रा इण्टर कालेज का मैदान भिनगा (भिनगा विधानसभा), दोपहर 1 बजे बजे गोण्डा जिले में गांधी विद्यालय का खेल मैदान नवाबगंज मनकापुर (मनकापुर विधानसभा), दोपहर 2 बजे फैजाबाद जिले में रामलीला का मैदान पुरसायै अयोध्या (अयोध्या विधानसभा), दोपहर 3 बजे भारतीय इण्टर कालेज बीकापुर (बीकापुर विधानसभा) की जनसभाओ को सम्बोधित करेगे।कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इलाहाबाद में जनसभाएं करेंगे। गठबंधन के बाद दोनों ने सबसे पहले एक साथ लखनऊ में जनसभा की थी, जो काफी सफल रही। इसके साथ ही साथ आज प्रतापगढ़ में भी अखिलेश यादव जनसभा करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष आज संगम नगरी में भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए जनसभा करेंगे। यहां वे रोड शो भी करेंगे। इसके साथ ही साथ 12 बजे सुल्तानपुर में भी अमित शाह अपनी जनसभा करेंगे।
राहुल गांधी आज अपनी माँ के संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। वे यहां आकर जनता को संबोधित करेंगे। इनके साथ ही साथ आज लालूयादव चुनावी जनसभाएं करेंगे।
प्रतापगढ़ के लीलापुर व ढकवा में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनसभाएं करेंगे। वहीँ आज उमा भारती भी 3 जनसभायें करेंगे जिनमें 2 प्रतापगढ़ के सांगीपुर व मानिकपुर में जनससभा करेंगे तथा उनकी एक जनसभा फतेहपुर में भी होगी।
आज भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्या कौशाम्बी में अपनी जनसभाएं करेंगे। इनके साथ ही साथ कौशम्बी के सिराथू में अमित शाह भी जानसभा करेंगे।
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज स्मृति ईरानी जिले के लाजपतनगर में जनसभा करेंगी। इसके साथ ही साथ वे कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले जिले रायबरेली में भी वे 5 बजे जनसभा करेंगी। वे 12 बजे बांदा में भी जनसभा करेंगी।