छठ पूजन की रौनक से गुलजार हुई उप्र की राजधानी लखनऊ

लखनऊ नवंबर। छठ के मौके पर उप्र की राजधानी लखनऊ की गोमती नदी के किनारे भी गुलजार है। नदी के तट का माहौल बदल गया है। भरपूर रोशनी और भव्यता, आस्था के महापर्व को जल के साथ उसके रिश्ते की बखान कर रहा है। भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों से गोमती नदी के घाट पर छठ समारोह की शुरूआत हो गई है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को छठ पूजा के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।
मंगलवार को छठ गीतों के साथ महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
लक्ष्मण मेला स्थल पर बने छठ घाट पर व्रती महिलाओं और उनके परिवारीजनों ने पहले ही अपने रंगबिरंगें सुशोभिता तैयार कर लिए थे। राजधानी में छठ पूजन नदी के जल के साथ घाटों पर तो मनाया जाता है जो दूर रहते है वे अपने घरों के पास छोटा तलाब बना या छतों पर पानी भरे टब का प्रयोग पूजन के लिए करते है। मुख्य आयोजन बुधवार और और गुरूवार 14 नवंबर को होगा। लखनऊ के अखिल भारतीय भोजपुरी समाज छठ पूजन पर्व को समारोह के रूप में मनाता है। छठ समारोह की शुरूआत के लिए प्रदेश सरकार के कई मंत्री पहुंचे। समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि समिति सिर्फ समारोह आयोजित नही करती बल्कि छठ पूजन के लिए आने वालों के लिए पूरी सुविधाएं व मदद देती है।
—————-