जानिए अपना आज का राशिफल

rashifal

मेष : आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ नहीं है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
वृषभ : आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन बिताएंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
मिथुन: कार्य सफलता, यश और कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। क्रोध पर लगाम लगाएं।
कर्क : आज का दिन शांत रहकर गुजारना बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच मनमुटाव होगा।
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेगें।
कन्या: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनसे लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग है।
तुला : आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक : परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों से उपहार मिलने से खुशी होगी।
धनु : आज का दिन कष्टदायक रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है।
मकर: आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। खरीददारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टे में धन लाभ होगा।
कुंभ : गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होंगे।
मीन : आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है।