जानिए आज का राशिफल

rashifalमेष : आपके किसी प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्च पदाधिकारियों से चर्चा होगी। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
वृषभ : विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। व्यापारियों को धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन : गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
कर्क : संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। व्यापारियों को विदेश से व्यापार में लाभ होगा।
सिंह : उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें।
कन्या : आज का दिन चिंता से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें।
तुला : गणेशजी आज आपको सावधान रहने के लिए कहते हैं। विचारों की अधिकता आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी। माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी।
वृश्चिक: कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा।
धनु : गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दूर संचार द्वारा संपर्क लाभदायक रहेगा।
मकर: ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलेंगे।
कुंभ : पैसे के लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न खड़े होंगे।
मीन : समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाएंगे। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है।