जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष : उगाही और प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिन है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।
वृषभ : आज का दिन मिला जुला रहेगा। आलस और बेचैनी बनी रहेगी इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। अकस्मात से सावधानी बरतें।
मिथुन : नकारात्मक विचारों को मन से दूर करें। खान-पान में ध्यान रखें। वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन का खर्च होगा। धन का खर्च होगा।
कर्क : आर्थिक पहलु सुदृढ़ बनने के प्रबल योग हैं। विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी। अचानक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। नया काम शुरू न करें।
सिंह : व्यवसाय में धन सम्बंधित आयोजन कर सकेंगे। उचित कारणों पर धन का खर्च होगा। विदेश से लाभ होने की संभावना है। भागीदारों के साथ मतभेद रहेगा। क्रोध पर संयम रखें।
कन्या : आज आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आभूषणों की खरीददारी करेंगे और साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
तुला : आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।
वृश्चिक : आज संपत्ति संबंधी कार्यों और गृहस्थ जीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा।
धनु : निजी सम्बंधियों के साथ मनदु:ख न हो इसका ध्यान रखें। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा।
मकर: आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।
कुंभ : धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद होगा। दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से संभलें। मानसिक शांति मन पर छाई रहेगी।
मीन : व्यवसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है। प्रवास-पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार मिलेगा। हर कार्य में सावधानी बरतना आवश्यक है।