जानिए आज का राशिफल

rashifalमेष : उग्र स्वभाव पर संयम रखें। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।
वृषभ : आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पिता की ओर से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है।
मिथुन : नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।
कर्क : नकारात्मक अभिगम से व्यवहार न करने की सूचना गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएंगे। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
सिंह : आप में आज आत्मविश्वास भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता और बुजुर्गों की ओर से लाभ होगा। आरोग्य बिगड़ सकता है।
कन्या : शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
तुला : गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
धनु : आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यवसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें।
मकर : गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ : आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावना है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे।
मीन : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।