जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष : आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे।
वृषभ: गणेशजी के आशीर्वाद से आप गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन : गणेशजी की कृपा से आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
कर्क : दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा।
सिंह : नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद होगा। जलाशय से बचें।
कन्या : आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालांकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा।
तुला : गणेशजी आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार करने के लिए कहते हैं। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।
वृश्चिक : तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन, प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बढ़ेगी।
धनु : आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बकझक के कारण मन दु:खी होगा। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।
मकर : सामाजिक क्षेत्र में, नौकरी-धंधे में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जाएंगे। प्रवास-पर्यटन होंगे।
कुंभ : गणेशजी की कृपा से आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। पदोन्नति का योग है।
मीन : नकारात्मक विचार आप पर हावी न हो इसका ख्याल रखें। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।